चाईबासा: रविंद्र भवन में महावीर मंडल का चुनाव सम्पन्न , पवन शर्मा को अध्यक्ष और सुमित प्रजापति को महामंत्री चुना गया
चुनाव में अध्यक्ष पवन शर्मा चुने गए । उपाध्यक्ष में नीरज कुमार गुप्ता , विक्की चरण रजक , दीपक कुमार गुप्ता और विशाल साव को चुना गया । महामंत्री सुमित प्रजापति को चुना गया । मंत्री निखिल यादव , अनूप करण , राज शेखर और अमर सिंह को चुना गया । कोषाध्यक्ष रवि रजक और प्रेस प्रवक्ता रौशन जयसवाल को चुना गया । इस अवसर पर महावीर मंडल के संरक्षक राजकुमार रजक ,अनूप सुल्तानिया , रितेश चिरानिया , कैलाश खंडेलवाल , दुर्गा साव ने चुने गए पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया ।