इटावा: ऊसराहार इलाके में गाली-गलौज को लेकर दबंगों ने 3 लोगों को मारपीट कर किया घायल, घायलों का मेडिकल करा जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Mar 31, 2024 ऊसराहार इलाके में गाली गलौच को लेकर दबंगो ने चाचा भतीजे समेत 3 लोगो को मारपीट कर घायल कर दिया। 3 दबंगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले में बताया जा रहा है कि नगला बढ़ा के रहने वाले संजीव,अंकित,जितेंद्र को पड़ोस गांव के रहने वाले दबंगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।