इटावा: बसरेहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस व चाकू के साथ किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Mar 31, 2024 बसरेहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गैंगस्टर अभियुक्त समेत 2 लोगो को चोरी की बाईक, तंमचा, कारतूस, चाकू सहित गिरफ्तार किया। बसरेहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रिटोली पुलिया के पास से बाईक सवार दो अभियुक्त पारस और अनिरुद्ध को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तो के पास से 1 तमंचा, 2 जिंदा कारतूस,1 बाईक,1 चाकू बरामद किया। इस मामले का एसएसपी ने खुलासा किया है।