इटावा: रामनगर फाटक के पास आत्महत्या करने के लिए पटरी पर लेटी महिला को ट्रेन के ड्राइवर की सूझबूझ से बचाया गया
Etawah, Etawah | Mar 31, 2024 रामनगर फाटक के पास आत्महत्या करने के लिए पटरी पर लेटी महिला को ट्रेन के ड्राइवर की सूझबूझ से बचाया गया। मामला रविवार दोपहर करीब 2 बजे का है। जसवन्तनगर की रहने वाली महिला रुपये को लेकर हुए विवाद के चलते पटरी पर लेट गई, इसी दौरान कालका ट्रेन के 5 डिब्बे ऊपर से गुजर गए, तभी ड्राइवर ने ट्रेन रोककर महिला को बचाया। मामले में आरपीएफ पुलिस जांच में जुटी हुई है।