इटावा: उदी मोड़ में पंखे का तार लगाते समय करंट की चपेट में आने के कारण बालिका की हुई मौत
Etawah, Etawah | Mar 31, 2024 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के चकरनगर रोड उदी मोड़ के रहने वाले, खन्ने कठेरिया की 13 वर्षीय पुत्री प्रतिज्ञा रविवार सुबह घर पर पंखे का तार लगा रही थी। तभी करेंट की चपेट में आ गयी, जिसके बाद परिजन उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे म्रत घोषित कर दिया। वहीं अचानक कोई घटना से घर में मातम का माहौल छा गया।