तेंदूखेड़ा विधानसभा अंतर्गत 27 मील में सिद्ध क्षेत्र पंडा बाबा पर 15 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने शनिवार की शाम5 लोकार्पण किया उन्होंने कहा कि निश्चित ही भवन निर्माण से क्षेत्रवासियों को सामाजिक कार्य करने में सुविधा होगी।दूरदराज पहुंचने वाले भक्त यहां विश्राम कर सकेंगे।