सहारनपुर: सर्किट हाउस सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रबुद्ध महिला शक्ति ने की प्रेस वार्ता, पीएम मोदी का जताया आभार
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सर्किट हाउस सभागार में शुक्रवार शाम 4:00 बजे आयोजित, प्रेस वार्ता में जनपद की प्रबुद्ध महिलाओं ने माननीय प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस कानून को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया।