मनोहरथाना: मनोहर थाना में माहेश्वरी समाज ने महेश जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई
माहेश्वरी समाज मनोहर थाना के द्वारा महेश जयंती का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर प्रातः काल नगर में प्रभात फेरी निकाली थानेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया । शाम के समय नगर में भगवान महेश की झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।किला परिसर मे सामूहिक भोज आयोजित किया गया इस मौके पर समाज की महिला पुरुष मौजूद रहे।