चकिया: चकिया गांधी पार्क में जन संघर्ष समिति का प्रदर्शन, लगे 'कमीशन खोर चेयरमैन होश में आओ' के नारे
चकिया नगर पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को दोपहर 01 बजे को नगरवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान “कमीशनखोर चेयरमैन होश में आओ” के नारे लगाए गए और अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।लोगों ने स्मार्ट मीटर, बढ़े जलकर, गृह कर बिजली व्यवस्था और अधूरी योजनाओं पर नाराजगी जताई।