मखदुमपुर: मखदुमपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का हुआ उद्घाटन
मखदुमपुर के नवाबगंज रोड पर Bank of Baroda की नई शाखा का उद्घाटन महाप्रबंधक सुब्रत कुमार स्वाई ने किया। उन्होंने बताया कि जहानाबाद जिले में यह तीसरी शाखा है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।