पेशरार: बारिश के बाद घरों में फिर घुसा गंदा पानी, नाली निर्माण की मांग तेज
लोहरदगा : जिले के आकांक्षी प्रखंड किस्को अंतर्गत नवाडीह पंचायत के नारी गांव में नाली निर्माण नहीं होने की समस्या एक बार फिर गंभीर हो गई है। शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे हुई बारिश के बाद गांव में जलजमाव बढ़ गया और गंदा पानी कई घरों तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि धुर्वा मोड़ चौक से लेकर जगदीश महतो के घर तक