उत्तर प्रदेश के रामपुर में दिल्ली–नैनीताल राजमार्ग (एच-87) पर पहारा गेट चौराहे के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। #sonusinghjournalist
Nawada, Nawada | Dec 29, 2025 लकड़ी के बुरादे से लदा एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गया और पास से गुजर रही एक बोलेरो पर पलट गया, जिससे वाहन पूरी तरह कुचल गया। दुर्घटना उस समय हुई, जब बोलेरो का चालक अचानक मोड़ लेने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और गलत मोड़ ने हादसे को और गंभीर बना दिया। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भारी वाहनों के पास अचानक मोड़ लेने से बचें और हमेशा सुरक्षित दूरी बनाए रखें, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ⸻ #nawadanewstak #nawada #upnews #nainital #sonusinghjournalist