भरतरी चौकी प्रभारी सुधीर मलिक ने बताया कि एटा के गांव हिम्मतपुर निवासी सौरभ रविवार रात्रि में 10 बजे बाइक से नोयडा से गांव जा रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर उनके साथी भी मौजूद थे। जैसे ही वह गभाना क्षेत्र में हाईवे पर पचपेड़ा मोड़ के पास पहुंचे तभी अलीगढ़ की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने सौरभ की बाइक में टक्कर मार दी।