पन्ना: पन्ना नगर का वार्ड नंबर 26 दूषित पानी से जूझ रहा, जिला पंचायत सदस्य ने पत्र लिखकर उठाई आवाज
Panna, Panna | Apr 7, 2026 पन्ना। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 26, पुराना पन्ना स्थित खैरमाता के पीछे दूषित पेयजल सप्लाई को लेकर अब जनप्रतिनिधियों ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है। जिला पंचायत सदस्य रामकुमार चौधरी ने इस गंभीर समस्या को लेकर 7 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे मुख्य नगर पालिका अधिकारी पन्ना को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।