डलमऊ: देश की सीमा का रखवाला अपनी जमीन के लिए भटकने को मजबूर, फौजी ने न्याय की गुहार लगाई
डलमऊ क्षेत्र में एक फौजी ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित फौजी दिनेश कुमार का कहना है कि थाने, तहसील, एसडीएम, डीएम और कैबिनेट मंत्री तक गुहार लगाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। न्याय की उम्मीद में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की है।