डिंडौरी: कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम ने मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी महेंद्र सिंह का वीडियो किया वायरल , बताया दुर्भाग्यपूर्ण
डिंडोरी के कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम ने मध्यप्रदेश बीजेपी को प्रभारी महेंद्र सिंह का एक वीडियो रविवार शाम 5:00 बजे सोशल मीडिया में वायरल किया और बयान की निंदा करते हुए बीजेपी सरकार को घेरा । दरअसल मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि देश को वास्तविक आजादी 2014 के बाद मिली जिसको लेकर कांग्रेस के विधायक ने बीजेपी को घेरा ।