ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने 70 लीटर कच्ची शराब मामले में फरार आरोपी को बीना से किया गिरफ्तार
70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब मामले में फरार चल रहे आरोपी कुक्के उर्फ हाकिम सिंह सिख को पुलिस ने बीना, जिला सागर से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रशासन ने शनिवार को दोपहर लगभग 3:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि 6 मई को ईसागढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की थी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था।