खजनी: जैती गाँव में चौथ कार्यक्रम में भोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के जैती गांव में चौथ कार्यक्रम के दौरान भोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बांस का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है।