हरदोई: कोविड काल में प्रवासी मजदूरों की त्रासदी को बनाया शोध का विषय, फैजी खान को मिली डॉक्टरेट की उपाधि
Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026 हरदोई के युवा अधिवक्ता एवं शोधार्थी डॉ. फैजी खान को कानून के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिकों के मानवाधिकारों पर केंद्रित अपने शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। ग्लोकल यूनिवर्सिटी, सहारनपुर के ग्लोकल लॉ स्कूल में आयोजित उनके अंतिम वाइवा-वोसे सेमिनार में शोध कार्य की सराहना की गई।