शिवसागर: बड्डी थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर साहिल के शिकार के आरोप में वन विभाग ने एक युवक को गिरफ्तार किया
बड्डी थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर साहिल के शिकार करने को लेकर वन विभाग की टीम ने आज सोमवार को शाम के 6 बजे के करीब एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते हुए वन विभाग के रेंजर मनोज कुमार ने बताया की चिलबिलिया डीह गाँव निवासी छायाबार पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं इनके पिता अभी फ़रार है जिसको लेकर तलाश उनकी जारी है।