रफीगंज: कासमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर देशी महुआ शराब बरामद, दो युवकों को किया गिरफ्तार, एक बाइक जब्त
रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्राही मोड़ के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप बरामद की। इस दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शनिवार अपराह्न 3 बजे कासमा थाना अध्यक्ष ने बताया कि 60 ली देशी महुआ शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा गया है कागजी प्रक्रिया उपरांत दोनों को जेल भेज दिया गया।