तुलसीपुर: कलश चौराहे पर नशे में धुत कार चालक ने किया ड्रामा, मामला बीती रात लगभग 10 बजे का है
5 मार्च बुधवार सुबह लगभग 7 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में लगभग 10 बजे कलश चौराहे पर नशे में धुत कार चालक ने जम कर हंगामा किया। ट्रक से टक्कर होने के बाद कार को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया और हंगामा करने लगा,स्थानीय लोगों के साथ भी गाली गलौज की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।हालांकि की टक्कर में किसी को चोट नहीं आई है।