तुलसीपुर: थाना महाराजगंज तराई में लोकहवा निवासी व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति पर ट्रैक्टर की बैटरी खोलने का दर्ज कराया केस
4 मार्च मंगलवार शाम 5:00 बजे थाना महाराजगंज तराई प्रभारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की लौकहवा निवासी व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात में ट्रैक्टर की बैटरी खोलने की तहरीर दी है। बताया कि उसकी सीसीटीवी फुटेज उसके पास है जिसे वह जानता पहचानता नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।