तुलसीपुर: नई बाजार पुरवा निवासी व्यक्ति ने मोहल्ले के 4 लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का दर्ज कराया केस
3 मार्च सोमवार शाम 5:00 बजे थाना प्रभारी तुलसीपुर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि नई बाजार पुरवा निवासी व्यक्ति ने घर के सामने सड़क पर पानी की टोटी लगवाने के विवाद में गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।