🔱 हर हर महादेव! 🔱
श्रावण मास 2026 में गुप्ताधाम आने वाले लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर रोहतास जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।
जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने अधिकारियों के साथ गुप्ताधाम का निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, बिजली और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।
🔹 गुफा में ऑक्सीजन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।
🔹 हेल्पडेस्क, कंट्रोल रूम, मेडिकल कैंप और एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी।
🔹 महिला एवं पुरुषों के लिए अलग शौचालय और पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।
🔹 गुफा के प्रवेश से 50 मीटर पहले बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा बल की तैनाती होगी।
🔹 श्रावण मेला के दौरान चारपहिया और बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
प्रशासन की अपील: श्रद्धालु प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, धैर्य रखें और सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से बाबा भोलेनाथ के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
हर हर महादेव! 🚩🙏