हरदोई: महिला अस्पताल में हुआ 'फैमली महाभारत', जीजा, साले और सरहज के बीच हुई गाली-गलौज, लोग देखते रहे तमाशा, वीडियो वायरल
Hardoi, Hardoi | Oct 26, 2025 युवक अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने जिला महिला अस्पताल पहुंचा था, इसी दौरान उसका साला अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा और अपनी बहन को प्राइवेट अस्पताल ले चलने को कहा, इसी बात को लेकर पहले तो उनकी आपस मे बहसबाजी होती रही, इसके बाद जमकर गाली गलौज भी हुई। वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने किसी को नहीं रोका जिससे काफी देर तक हंगामा होता रहा।