मंझनपुर: टेंवा के आगे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पूरब शरीरा निवासी सत्यम केशरवानी (पुत्र अशोक केशरवानी) बाइक से किसी काम से टेंवा गए थे। वापस लौटते समय टेंवा चौराहे के आगे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सत्यम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।