बोध गया: आईआईएम बोधगया में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ आगाज़, 591 विद्यार्थियों का किया गया भव्य स्वागत
आईआईएम बोधगया में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए 10 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पहले दो दिनों में 591 नए विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। इनमें एमबीए, डिजिटल बिजनेस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अस्पताल एवं स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन, पीएचडी तथा कार्यकारी एमबीए के छात्र शामिल हैं।