अनूपपुर: डॉ. हार्डीकर की जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने किया स्मरण, राजीव भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की और संगठन पर मंथन किया
कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. एन.एस. हार्डीकर की जयंती गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में गरिमामय ढंग से मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना और गोष्ठी के साथ हुई, जिसके बाद जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।सभा को संबोधित जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डूचौहान ने किया।