कोल: गभाना में किशोरी के साथ रेप और फोटो/वीडियो वायरल मामले में दोषी को आजीवन कारावास, ₹50,000 का लगा जुर्माना
Koil, Aligarh | May 26, 2025 गभाना में किशोरी के साथ रेप और फोटो वीडियो वायरल करने के मामले में न्यायालय ने फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 50000 का जुर्माना लगाया है। शासकीय अधिवक्ता के अनुसार यह केस दिल्ली सीबीआई के द्वारा रेफर किया गया था। आरोपी किशोरी से अश्लील हरकतें करता था और अश्लील फोटो वीडियो बनाकर देश-विदेश में भेजता था।