कोल: अकराबाद क्षेत्र में दबंग ने बच्चे से कुकर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर की मारपीट
Koil, Aligarh | May 26, 2025 अकराबाद क्षेत्र में दबंग ने एक बच्चे के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने अन्य साथी बुला लिए और मारपीट की। आरोप है कि महिला मामले की शिकायत लेकर थाने गई थी लेकिन पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।