धरहरा-बसौनी मुख्य मार्ग पर धरहरा गांव स्थित बजरंगबली स्थल के पास सोमवार की देर संध्या लगभग 6 बजे ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया। ई-रिक्शा पर सवार छह यात्रियों में से स्वीटी कुमारी (21) को हल्की चोटें आईं। वहीं बाइक सवार संतोष यादव (20) का दाहिना पैर टूट गया।