रामगढ़ दो अलग-अलग जगहों में दो महिलाओं से सोने की चेन की छिनतई हुई है। बाइक सवार दो उचक्कों ने छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों मामलों में परिजन और भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है,इन दिनों छिनतई गैंग का आतंक रामगढ़ शहर में बढ़ गया है। उचक्के दिनदहाड़े महिलाओं से चेन छिनतई की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दें रहें हैं