नवगछिया: जीरोमाइल चौक पर लावारिस बैग से 2 किलो गांजा बरामद, अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज
नवगछिया एनएच-31 स्थित जीरोमाइल चौक पर रविवार को लावारिस बैग से करीब 2 किलो गांजा बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर नवगछिया थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और बैग की तलाशी ली, जिसमें गांजा मिला। इस मामले में गश्ती पदाधिकारी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपित की पहचान