अरनोद: सेवना गांव में पैंथर शावक की अफवाह से फैली दहशत, जांच में निकली जंगली बिल्ली
प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ क्षेत्र स्थित सेवना गांव में रविवार को पैंथर के शावक को देखे जाने की अफवाह फैलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। वन अधिकारी दिलीप सिंह गौड़ एवं सालमगढ़ वनपाल नारायण मीणा ने जांच के दौरान पाया कि मौके पर दिखाई देने वाला जीव पैंथर का शावक नहीं बल्कि जंगली