चूरू: गांव झारिया में 61 वर्षीय किसान को खेत पर जहरीले सांप ने काटा, परिजन किसान व सांप को लेकर पहुंचे अस्पताल
Churu, Churu | Oct 17, 2024 चूरू के गांव झारिया के खेत में कृषि कार्य करते 61 वर्षीय किसान को जहरीले सांप ने काट लिया। किसान के परिजन तुरंत उसे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे। परिजन चिकित्सकों को दिखाने के लिये डिब्बे में बंद करके जिंदा सांप को भी अस्पताल लेकर पहुंचे।