करछना: बरसवल गांव में आकाशी बिजली की चपेट में आने से दो बकरियों की हुई मौत
तहसील करछना के कौंधियारा थाना अंतर्गत बरसवल गांव निवासी राम निरंजन आदिवासी ने बुधवार को बकरियों घास चरने के लिए खेत में बांध रखा था। दोपहर के वक्त बादलों में तेज घर्षण के बीच आकाशी बिजली गिरने से दो बकरियों की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। राम निरंजन आदिवासी को जानकारी हुई तो वह भाग कर खेत में पहुंचे ।