हरदा: अजबसिंह प्रकरण में बढ़ा विवाद, ओबीसी महासभा जिलाध्यक्ष ने हरदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
Harda, Harda | May 12, 2026 ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश गौर ने आज 12 मई दोपहर 3: 30 बजे मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मोहन बिश्नोई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक अजबसिंह कोरकू के परिवार को न्याय दिलाने के आंदोलन के दौरान अभद्र टिप्पणी की गई और माहौल भड़काने की कोशिश की गई।