चूरू: जिले में ऑपरेशन ‘नकेल’ के तहत 4 दिन में 54 लाख की ड्रग्स जब्त, 11 तस्कर गिरफ्तार, एसपी निश्चय प्रसाद ने की प्रेसवार्ता
Churu, Churu | Apr 12, 2026 चूरू जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत चूरू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 4 दिनों में ड्रग तस्करों पर करारा प्रहार किया है। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने इस सम्बंध में रविवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। एसपी निश्चय प्रसाद ने बताया कि जिले में 8 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच एनडीपीएस एक्ट के तहत 8 मामले दर्ज किये गए।