बरेली: बरेली में गौ रक्षकों के समर्थन में हिंदू संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया, 'राष्ट्र माता' घोषित करने की उठी मांग
बरेली में आजाद हिंदू सेना सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गौ संरक्षण और गौ रक्षकों से जुड़े मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम प्रकरण में 14 गौ रक्षकों को मिली आजीवन कारावास की सजा की निष्पक्ष समीक्षा कराने की मांग की गई। संगठनों ने कहा कि गौ सेवा और गौ संरक्षण से जुड़े कार्यकर्त