ऊंचाहार: सम्भर का पुरवा अरखा गाँव के पास बिना अनुमति काटे गए नीम के पेड़, रेंजर ने कार्रवाई की बात कही
जहां एक ओर वनविभाग वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण को बेहतर बनाने की कवायद कर रहा है तो, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारों की मिलीभगत से हरियाली पर आरा चल रहा है।ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सम्भर का पुरवा अरखा गाँव में सोमवार को लकड़ी ठेकेदार ने बिना अनुमति नीम के तीन पेड़ काट डाले।ग्रामीणों ने मामले की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की है।रेंजर ने कार्यवाई की बात कही।