रामपुर: सपा नेता अब्दुल्ला आजम से रामपुर जेल में आजम खान की पत्नी डॉ तंजीन फातिमा ने की मुलाक़ात, मीडिया से बनाई दूरी
Rampur, Rampur | May 25, 2026 दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जिला कारागार में बंद पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम से उनकी मां डॉ. तंजीन फातिमा और सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने मुलाकात की। जेल में हुई इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने मीडियाकर्मियों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी और बिना कुछ बोले रवाना हो गए। गौरतलब है कि इसी मामले में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान भी जेल में बंद हैं।