नावकोठी: पहसारा पूर्वी पंचायत में बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
नावकोठी थाना में पहसारा पूर्वी पंचायत के पांच लोगों के विरुद्ध बिजली विभाग के द्वारा बिजली के चोरी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। कनीय अभियंता विमल कुमार साहा ने पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए छापेमारी अभियान के दौरान पकड़ा। उक्त लोगों के खिलाफ थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया गया है।