नावकोठी: नावकोठी थाना क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियां संदिग्ध रूप से लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत
थाना क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरी के संदिग्ध रूप से लापता हो जाने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। किशोरी के पिता ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही 10 लोगों को अगवा करने का आरोप लगाकर नामजद किया है। किशोरी के पिता ने बताया कि मंझौल कोचिंग पढ़ने के नाम पर दोनों किशोरी घर से निकली थी शाम तक घर वापस नहीं आई।