नावकोठी: नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में कंबल वितरण शिविर का आयोजन, बीडीओ ने 50 से अधिक गरीबों को कंबल दिया
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन ने 50 दिव्यांग वृद्धजन निसहाय एवं गरीबों के बीच कंबल वितरण किया। महेश्वारा पहसारा पश्चिम पहसारा पूर्वी के जनप्रतिनिधि के सत्यापन के उपरांत गरीबों को कंबल उपलब्ध कराया गया।