हुज़ूर: गोविंदपुरा इलाके में चलती थार गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया
Huzur, Bhopal | Jun 14, 2026 भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में चलती थार गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में गाड़ी को भारी नुकसान हुआ, आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है।