पुवायां: भाकियू टिकेत गूट ने दी चेतावनी, मांगें पूरी न होने पर 30 मार्च को राजीव चौक पर धरना प्रदर्शन और पुतले का होगा दहन
शाहजहांपुर के पुवायां में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का धरना 13वें दिन भी जारी है। किसान 19 सूत्रीय मांगों को लेकर नवीन गल्ला मंडी में प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की प्रमुख मांगों में आवारा पशुओं पर रोक, चीनी मिलों का बकाया भुगतान, अवैध कब्जे हटाना और फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग की है