जहानाबाद: 8 महीने से वेतन बंद, सड़क पर उतरने की चेतावनी; जहानाबाद के आवास कर्मियों का फूटा गुस्सा
जहानाबाद में रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास कर्मियों की बैठक हुई। कर्मियों ने बताया कि पिछले आठ माह से मानदेय लंबित होने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य पंचायतस्तरीय कर्मियों का भुगतान समय पर हो रहा है, जबकि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। बैठक में सभी प्रखंडों के कर्मियों ने आरोप लगाया।