बारा: राजापुर गांव के पास स्थित ईंट भट्टा के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप
Bara, Allahabad | Oct 13, 2024 मामला प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव का है,जहा पर आज रविवार को ललसहिया गांव के रहने वाले दो किशोर ईंट भट्ठे के गड्डे में भरे पानी में नहाने गए थे, अचानक दोनों किशोर गहरे पानी में डूब गए,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई,करीब एक की तलाश के बाद दोनों किशोरों का शव पानी से बाहर निकाला गया है।