रेवदर के लुणोल स्थित वेडेश्वर मामा जी मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों से सोने की चेन भी बरामद की है जबकि नगदी की बरामदगी के प्रयास जारी है यह घटना 16 अक्टूबर को हुई थी और भंवर दास वैष्णव ने मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कर गई थी